सुखद जीवन शैली


आज के समय में मनुष्य ने जितनी भागदौड़ भरी जिंदगी को अपनाया हुआ है इसमें कोई भी खुशी ज्यादा समय नहीं ठहरती। हर काम में भागम भाग मनुष्य ने अपनी जीवन गति को इतना तेज कर लिया है कि उसके अपने, उसकी खुशियां, उसका सकून सब उससे छूट चुके हैं।मनुष्य की जिन्दगी में पैसा ही सब कुछ बन चुका है। जिससे उसका सकून छिन गया है।अगर आप भी इस मामले में शिकार हो गए हैं तो आप भी अपनी जिन्दगी में अपनाएं सरल जीवन शैली ।credit: third party image reference

परिवार को पूरा समय दें

माना कि मनुष्य की जिन्दगी में पैसे का बहुत महत्व है लेकिन पैसा बहुत कुछ है लेकिन सब कुछ नहीं। अपनी सुखद जीवन के लिए अपने परिवार को पूरा समय दें। अपने साथी, अपने माता पिता, अपने बच्चों को पूरा समय दें। उनको आपकी उतनी ही जरूरत है जितनी पैसे की। परिवार को पूरा समय देने से घर में क्लह कलेश नहीं होगा। आपको सकून मिलेगा। घर में खुशी रहने से आपके जीवन में सुखद अनुभव आएगा।

जल्दी सोना और जल्दी उठना

अपनी जीवन शैली को बिगड़ने ना दें। सही समय पर घर लौटना और सोना आपके जीवन को संतुष्ट करेगा। जल्दी जागना और स्वेर की सैर करना शुरू करें। आपको सकून, तंदुरुस्ती और ताजगी का एहसास होगा। जीवन में खुशियां भर जाएंगी।

बच्चों के साथ बचपना

हर रोज भाग दौड़ भरी जिन्दगी से हटकर कुछ समय के लिए बचपन में जाएं। बच्चों के साथ खेलें। खुद को बच्चा बनाकर बचपना करें। यह आपको आनन्द से भर देगा।

किसी की मदद करें

अपनी जिन्दगी के रुझानों से हटकर किसी जरूरतमंद की मदद करें। यह आपको सकून देगा। आपको आत्मविश्वास से भर देगा।आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आपका व्यक्तित्व की शान बढ़ेगी।

पुस्तकों से प्यार

पुस्तकें मनुष्य की सबसे अच्छी और सच्ची दोस्त होती हैं। समय से समय निकाल कर अच्छी पुस्तकें पढ़नी चाहिए। आपका तजुर्बा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

दोस्तों से मिलें

कभी भी अपने अच्छे और सच्चे दोस्तों को भूलना नहीं चाहिए। उनसे मिलने का समय निकालना चाहिए। उनके साथ बिताए समय को कुछ पल मिलकर बिताने से दुबारा जीने का मौका बनाएं। यह आपकी जिन्दगी में जोश और रवानगी पैदा करेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

The Power of Mindfulness: Cultivating Presence in a Busy World

ਹਰ ਗੱਲ...

ਇੱਕ ਭਿਆਨਕ ਸੁਫ਼ਨਾ